विधायक ने सीमावर्ती गांव खनुआ में बांटे कंबल, प्रधान ने किया स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां विकास खंड के खनुआ ग्राम सभा में विधायक नौतनवां ने आज ठंड को देखते हुए निरीह,असहाय एवं जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरण किया। आज सुबह करीब 10:00 बजे विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी खनुआ ग्राम सभा में पहुंचे। ग्राम प्रधान खनुआ  आशा देवी ने विधायक नौतनवां को पुष्प गुच्छ भेटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

उपस्थित ग्रामीणों के बीच विधायक नौतनवां ने निराश्रित,असहाय व जरूरतमंद लोगों लोगों को कंबल देकर उनका कुशल क्षेम पूछा। इस मौके पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोगों को कंबल मिलेगा कोई भी पात्र व्यक्ति इससे अछूता नहीं रहेगा। इस अवसर पर नौतनवां विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, पी एन त्रिपाठी, गोलू जायसवाल, विनय पांडे, नवनीत त्रिपाठी सहित तमाम ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More