निरीह जरूरतमंदों में कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य : ऋषि त्रिपाठी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सभा पकरडीहा में विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों के बीच जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निरीह और असहाय लोगों में कंबल वितरण करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। बता दे कि ठंड को देखते हुए लक्ष्मीपुर ब्लाक के पकरडीहा ग्राम सभा के ई•कमलेश पाण्डेय के आवास पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया। इस ठंड में कंबल पाने वाले लोगों का चेहरा प्रसन्नता से खिल उठा। सभी ने उन्हें आशीष दी। इस मौके पर लक्ष्मीपुर विकासखंड के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More