जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहीं अब तक की सरकारें : प्रज्जवल बोहरा 

  • नेपाल के भैरहवा में आज पत्रकार वार्ता में छाया रहा हिंदू राष्ट्र का मुद्दा
  • नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने में भारत के मदद की सख्त जरूरत: डॉ राम प्रसाद
  • नेपाल से भारत का है सदियों पुराना रिश्ता: अजय कुमार गुप्ता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज : नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाहदेव के बीते सोमवार से तराई के धार्मिक यात्रा और उनके नागरिक अभिनंदन को लेकर आज भारतीय सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा स्थित होटल निर्वाणा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में भारत तथा नेपाल के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के संयोजक डॉ राम प्रसाद बस्याल ने कहा कि नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने में भारत राजा ज्ञानेन्द्र की मदद करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नेपाल की जनता पूरी तरह से त्राहि-त्राहि कर रही है।

सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोग भीषण मंहगाई से त्रस्त है। इन सभी समस्याओं से नेपाल की जनता को निजात दिलाना है। देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से डांवाडोल है। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता और आयोजन समिति के सह संयोजक प्रज्जवल बोहरा ने कहा कि राजशाही समाप्त होने के बाद जनता से किए गए वादों को पूरा करने में अब तक की सरकारें पूरी तरह से विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का ऐसा अटूट रिश्ता है जो युगों-युगों से चला आ रहा है। इस रिश्ते को अनादिकाल तक संजोए रखना है। इस लिए भी नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि नेपाल की 85 प्रतिशत जनता हिंदू है ऐसे इसे हिंदू राष्ट्र ही होना चाहिए।

आयोजन समिति के एक और संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने नेपाल और भारत दो अलग-अलग देश जरूर हैं पर यहां पर रहने वालों का दिल एक है। आर्थिक संकट की वजह से यहां के लाखों नागरिक पलायन को मजबूर हैं। राजतंत्र देश के लिए बहुत जरूरी है। आज जिस समिति का गठन हुआ है उसमें डा राम प्रसाद बस्याल को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है।

सह संयोजक में राप्रपा नेता प्रज्जवल बोहरा, अजय कुमार गुप्ता, मृगेंद्र कुमार शेरचन, राम औतार यादव,गौरव बोहरा, सदस्य सचिव गोपाल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शेरबहादुर क्षेत्री,सह कोषाध्यक्ष कलाधर पंत, सचिव गोपाल प्रसाद भंडारी,दीपक कुमार केसी, श्रीकृष्ण आर्याल,सह सचिव मीन बहादुर घोताने, कृष्ण कुमार मल्ल, सदस्यों में गोविंद राज पांडे, रूप सिंह थापा, पूनाराम पोखरेल, शक्ति प्रसाद सापकोटा, बलराम शर्मा,रवि कुमार रौनियार, मोहम्मद इशहाक मुसलमान, प्रदीप कुमार शेरचन, सुधीर कुमार पांडे, नारायण बहादुर सिंह, अमरदीप गुरूंग, भूषण श्रीवास्तव,राम भवन यादव, रेशमी केसी, कृष्ण चन्द्र मिश्र,शारदा पोखरेल, रमेश कुमार शर्मा, अर्जुन थापा,चेतनरायन शर्मा न्योपाने,इर्साद आलम मिंया, डॉ मनोज सिंह,संरक्षक पूर्व मंत्री दीपक बोहरा, प्रमुख सलाहकार श्रीनारायण राज विष्ट, सलाहकार आशीष कुमार चौधरी, बसन्त बिक्रम शाह, निरंजन थापा, केशव बिक्रम खड़का, डॉ शांत कुमार शर्मा, कृष्ण प्रसाद भंडारी, प्रदीप कुमार उदय, ताहिर अली, भैरहवा के पूर्व मेयर सागर प्रताप राणा को बनाया गया है।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More