सभी प्रकार के संकटों को दूर करती है मत्स्य द्वादशी

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मत्स्य द्वादशी मनाई जाती है। मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी ने मत्स्य का अवतार लेकर दैत्य हयग्रीव का संघार करके वेदों की रक्षा की थी। इसी वजह से इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। मत्स्य अवतार श्रीहरि के प्रमुख अवतारों में से एक है। मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं।

मत्स्य द्वादशी का महत्व : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सृष्टि का आरंभ जल्द से हुआ है और आज के समय में भी जल ही जीवन है। इसलिए शास्त्रों में मत्स्य द्वादशी का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान विष्णु के 12 अवतारों में से प्रथम अवतार मत्स्य अवतार है। जिस वजह से मत्स्य द्वादशी बहुत ही शुभ और लाभकारी मानी जाती है। मत्स्य द्वादशी के दिन श्रद्धा पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं और उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं।

पूजन विधि : मत्स्य द्वादशी के दिन  चार भरे हुए कलश में पुष्प डालकर स्थापित करें। अब चारों कलश को तिल की घर खली से ढक कर इनके सामने भगवान विष्णु की पीली धातु की प्रतिमा की स्थापना करें। इन चार कलशों की पूजा समुद्र के रूप में की जाती है। अब भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। केसर और गेंदे के फूल अर्पित करें। तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। मिष्ठान का भोग  लगाकर नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।

ओम मत्स्य रूपाय नमः

इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांट दें।

मत्स्य द्वादशी के दिन करें यह उपाय

  1. सभी प्रकार के कार्यों को सिद्ध करने और सभी संकटों को दूर करने के लिए मत्स्य द्वादशी के दिन मछलियों को दाना डालें।
  2. मत्स्य द्वादशी के दिन नव धान को अपने सिर से वार कर पानी में डाल दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
  3. आर्थिक संकट को दूर करने के लिए मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान विष्णु के सम्मुख रोली मिले गाय के घी का दशमुखी दीपक जलाएं।
  4. किसी भी संकट या विवाद को दूर करने के लिए भगवान विष्णु पर अर्पित किए गए गेहूं के दाने मछलियों को खिलाएं।
  5. नुकसान से बचने के लिए मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान विष्णु के प्रसाद को गाय को खिलाएं।
  6. व्यापार में सफलता पाने के लिए भगवान विष्णु पर चढ़ा सिक्का जल में प्रवाहित कर दें।
  7. परिवार में खुशहाली लाने के लिए तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें।

ओम भगवते वासुदेवाय नमः

मत्स्य द्वादशी की कथा : सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथो के अनुसार एक बार ब्रह्मा जी की असावधानी से दैत्य हयग्रीव ने वेदो को चुरा लिया। हयग्रीव द्वारा वेदों को चुरा लेने के कारण ज्ञान लुप्त हो गया। समस्त लोक में अज्ञानता का अंधकार फ़ैल गया। तब भगवान विष्णु जी ने धर्म की रक्षा के लिए मत्स्य अवतार धारण कर दैत्य हयग्रीव का वध किया और वेदो की रक्षा की तथा भगवान ब्रह्मा जी को वेद सौप दिया।

Religion

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म शरीर में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप भी धारण कर सकते हैं गुलाबी हकीक माला गुलाबी हकीक माला पहनने के चमत्कारी लाभ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा -9415087711 सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी हकीक माला […]

Read More
Religion

महिलाओं को ये तीन ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है। महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति […]

Read More
Religion

जीवन में आ रही हो समस्या तो उसे दूर करने के लिए अपनाएं ये छोटा सा उपाय

कार्य में असफलता दूर करना हो या फिर हटाना हो नजर दोष तो अपनाएं ये कार्य काले तिल के इस तरह उपयोग से धन की समस्या हो जाएगी दूर और हट जाएगा दुख ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री जी’ लखनऊ। कार्यों में आ रही परेशानियों और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र की […]

Read More