KCR के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (BRS) प्रमुख एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर होने जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राव गुरुवार देर रात हैदराबाद के बाहरी इलाके एर्रावेली स्थित अपने फार्महाउस में अचानक फिसल पड़े जिससे उनके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

उन्हें शुक्रवार सुबह शहर के कॉर्पोरेट यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उनका आपरेशन करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में BRS सरकार की हार के बाद राव ने प्रगति भवन खाली कर दिया और अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं।(वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More