आत्मा को परमात्मा बनाने का पुरुषार्थ है भगवान महावीर स्वामी की तप व साधना

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

जैन दर्शन के अनुसार अष्ट कर्मों का नाश करने के लिए व्यक्ति को तप साधना करनी पड़ती है। आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए कठोर परीषहो को समतापूर्वक सहन करना पड़ता है। तीस वर्ष की अवस्था में दीक्षा लेने के बाद भगवान महावीर स्वामी को कैवल्योपलब्धि हुई। 12 वर्ष 5 माह तक एवं 15 दिन तक कठोर तप किया जिसके बाद वैशाख शुक्ल दशमी को आपको केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई। केवल ज्ञान की प्राप्ति के बाद योग्य गणधर इंद्रभूति गौतम के आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम प्राणियों के कल्याण के लिए उपदेश दिया।

तपस्या के समय उन्होंने समता पूर्वक अनेक उपसर्गों को सहन किया। अतः आज भी व्यक्ति व्रत उपवास और संयम की साधना भगवान महावीर स्वामी के बाह्य तप के अनुसार करते हैं उनकी तप साधना आत्मा को परमात्मा बनाने का पुरुषार्थ है। चाहे वर्षाकाल हो या ग्रीष्मकाल परिस्थितियों को सहन करते हुए भगवान महावीर स्वामी ने तपस्या में एकाग्रचित्त होकर धर्म साधना की। उनकी यह तपस्या कर्मों को जीतने के लिए थी।

भगवान महावीर स्वामी का जीओ और जीने दो का सिद्धांत सर्वोपरि है। अपने लिए तो सभी जीने की भावना रखते हैं लेकिन महावीर स्वामी ने जीने दो की भावना पर जोर देकर सभी प्राणियों को निर्भयता से जीवन जीने का उपदेश दिया। उन्होंने निर्जन वनों में भी तप साधना कर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। भगवान महावीर स्वामी की तप साधना महान थी। इस मौके पर जैन श्रद्धालु जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, पूजा कर तप कल्याणक मनाते हैं।

Religion

ये 10 बातों से जान जाएंगे कि मूल में पैदा हुआ बालक होगा कैसा…?

यदि आपका या आपके बच्चे का जन्म मूल में हुआ है तो… मूल नक्षत्र में जन्मे बालक का कैसा होता है स्वभाव और भविष्य राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद नक्षत्र मंडल में मूल का स्थान 19वां है। ‘मूल’ का अर्थ ‘जड़’ होता है। राशि और नक्षत्र के एक ही स्थान पर उदय और मिलन के […]

Read More
Religion

JYOTISH: ये 12 नायाब रत्‍न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद रत्‍नों को प्रकृति का हमें दिया गया अनमोल और बेजोड़ उपहार माना जाता है। ज्‍योतिष विद्या में रत्‍नों का विशेष महत्‍व बताया गया है। विभिन्‍न प्रकार के रत्‍नों को धारण करके जहां ग्रह दशा और दरिद्रता दूर की जा सकती है। वहीं इन्‍हीं रत्‍नों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याओं […]

Read More
Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More