चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया-करिये पुनर्विचार

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

चार राज्य मे चुन लिए जनता ने सरकार।
अन्य सभी धूमिल हुए फिर मोदी इस बार।।
निज निज पार्टी लोग सब करिये पुनर्विचार।
किन किन मुद्दों पर भला वोट पड़ी इस बार।‌।1।‌

2024 का होगया इस चुनाव मे ट्रेल।
भाजपा के पक्ष में होगी रेलम रेल।।
झूठ कहे या सच कहे कोई हो सरकार।
धर्म प्राण जनता करे वोटों की बौछार।।2।।

राम लला की आंधियां चलेंगी अबकी बार।
फिर से होगी केंद्र मे बीजेपी सरकार।।
बेरोजगारी बढ़े या मिले न सस्ते दाम।
धर्म रहे‌ इस देश में नहीं और कुछ काम।।3।।

जो मर्जी वो कीजिए बने नये कानून।
जनता बहरी होचुकी गूंगी नेत्र विहीन।।
मुश्किल से दिन काट कर जपेंगे तेरा नाम।
होंगे धर्म विरुद्ध जो, समझो काम तमाम।।4।।

हे प्रभु इतना कीजिए हिलमिल रहे समाज।
नेता भी खुशहाल हो जनता भी खुशहाल।।
पूंजी पति धनवान हो जनता भले दरिद्र।
भ्रष्टाचार समाप्त हो मानवता हो मित्र।।5।।

डिजिटल हुआ समाज ये खायगा नेटवर्क।
मोबाईल हो हाथ मे मिले न कोई वर्क।।
बातो से ही पेटभर जनता है खुशहाल।
नेता जी कुछ भी करें ताली बजे हजार।।6।।

कुछ भी कहना है गलत हुई जीत या हार।
जैसी छवि जिसकी बनी पड़े वोट इस बार।।
वाणी पर संयम करें न हो धर्म पर वार।
जनता हो खुशहाल तो मिले सभी का प्यार।।7।।

Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More