महिला आयोग ने की नीतीश के बयान को कार्यवाही से निकालने की मांग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिये गये आपत्तिजनक बयान को कार्यवाही से निकालने की मांग की है। शर्मा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री का महिलाओं के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बयान न केवल महिलाओं की प्रगति में बाधक हैं बल्कि उनके अधिकारों और पसंद के प्रति भी संवेदनहीन हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्‍यमंत्री के बयान देते समय के हाव-भाव एक भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि बयान को लेकर नीतीश कुमार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष अवध बिहारी चौधरी को इस बयान के संबंध में एक पत्र भी लिखा है और बयान को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More