दीपक बाबा के सोनौली स्थित जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, लगाया चौपाल,जाना जनता का हाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । आज शाम नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन प्रत्याशी रहे दीपक बाबा के सोनौली स्थित जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और जन चौपाल लगाकर आम जन से सीधे बातचीत किया। और उनको हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विधायक को जन संवाद के दौरान वहां उपस्थित नगर पंचायत के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और समस्याओं के समाधान की बात कही है। इससे पहले विधायक को पुष्प गुच्छ एव माल्यार्पण कर व्यवसायियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जुगौली रोड व पिपरहिया गांव के चौराहे पर रोड ब्रेकर की स्वीकृति दिलाने के लिए वहां उपस्थित लोगों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया ।

विधायक ऋषि त्रिपाठी का स्वागत करने वालों में चेयरमैन प्रत्याशी रहे दीपक बाबा, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य य संजीव जायसवाल, भाजपा आईटी सेल के धर्मेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता रवि वर्मा,सोहनलाल अग्रहरि, रंजीत मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया,विकास मिश्रा,सबरे आलम, प्रदीप पांडे, सुनील त्रिपाठी,गिरीश त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी मंटू, सुनील जायसवाल, व्यवसाई जय सिंह, अर्जुन गुप्ता,ओम प्रकाश चौहान , ब्लासम प्ले वे विद्यालय के प्रबंधक सन्नी गुप्ता, महादेव सिंह, अब्बास अली, अहमद अली,पारस नाथ, डॉ अरविन्द कांदू,लोकेंद्र जायसवाल,सूरज जायसवाल, ध्रुव मोदनवाल, एडवोकेट राजेश पाठक, राजकुमार जायसवाल, विवेक मिश्रा,अजय आनन्द, प्रियांशू कौशल, विनोद मद्धेशिया, जावेद खान,रामऔतार चौहान, कैलाश चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More