स्वामी लक्ष्मणदास महाराज के श्रीमुख से कही जा रही भागवत के चौथे दिन हर्ष उल्लास से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया,

लखनऊ। कृष्ण कृपा मिशन के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन बहुत ही श्रद्धा भाव से  कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया। प्रेम मूर्ति पूज्य संत स्वामी लक्ष्मणदास महाराज के पावन सानिध्य में आशियाना, लखनऊ में आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धेय महाराज ने  वामन भगवान राम जन्म महोत्सव और उसके पश्चात कृष्ण जन्मोत्सव की कथा बड़े विस्तारपूर्वक भक्तों को श्रवण कराया।
श्रद्धेय महाराज ने बताया भगवान  कृष्ण जिनका संपूर्ण जीवन संघर्ष में रहा जन्म भी कारागार में हुआ और जन्म लेने के पश्चात ही अपनी मां से दूर गोकुल में जाकर रहना पड़ा, ऐसे भगवान  कृष्ण के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए।

जीवन में लाख कष्ट भी क्यों ना आ जाए परंतु हमें धैर्य का त्याग नहीं करना चाहिए और जिनके जीवन में कृष्ण हैं, वहां पर हमेशा आनंद होता है। भगवान कृष्ण का एक नाम आनंद है, हमने सुना भी है नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। यानी हमारे घर भी आनंद हो सकते अगर हम सत्संग संकीर्तन भगवत भजन से जुड़े रहे। कथा के विश्राम में खूब बधाई गान हुआ लोगों ने टॉफी, बिस्कुट, खिलौने खूब लुटाए कथा समिति की ओर से सब लोगों को माखन मिश्री का प्रसाद दिया गया। आज के जन्महोत्सव में महिला सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई जिनमे रीता सिंह, पूनम सिंह, किरण पाण्डे, मधु झा, बबिता हवेलिया शामिल रही। भागवत के पांचवे दिन बुधवार को भागवत कथा के विश्राम में गोवर्धन नाथ  की पूजा की जाएगी और छप्पन भोग लगाया जाएगा।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More