केरल में प्रेयर के दौरान लगातार तीन धमाके

एक की मौत, 52 घायल, छह की हालत गम्भीर

नया लुक ब्यूरो

तिरुवनंतपुरम। केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में लगातार तीन धमाके हुए, जिससे एक व्यक्ति की मौत  हो गयी और 52 लोग घायल हो गये। इनमें छह लोगों की हालत गम्भीर है।

जानकारी के मुताबिक, कलामासेरी में स्थित इस कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े नौ बजे के करीब दो हजार लोग प्रार्थना कर रहे थे, उसी दौरान पांच मिनट के अंदर लगातार तीन धमाके हुए। त्रिशूर पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने कोडकारा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है। उसका दावा है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम रखा था। पुलिस ने उसकी पहचान नहीं बताई है। कन्नूर पुलिस ने भी एक व्यक्ति को उसके बैग में संदिग्ध सामान मिलने के बाद हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह झारखंड का रहने वाला है। वह मंगलुरु से एरिकोड जा रहा था।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि 52 लोगों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। एक छह साल के बच्चे समेत छह लोगों की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जेहोवाज विटनेसेस संस्थान के स्थानीय प्रवक्ता टीए श्रीकुमार ने कहा कि कन्वेंशन हॉल में 9:45 बजे प्रेयर खत्म होने के बाद पहला धमाका हॉल के बीचों-बीच हुआ। कुछ सेकेंड बाद हॉल के दोनों तरफ दो और धमाके हुए। एर्नाकुलम में जहां ब्लास्ट हुआ है, उसके आसपास बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं। केरल के DGP शेक दरवेश ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, आईईडी टिफिन बॉक्स में प्लांट कर कन्वेंशन सेंटर के अंदर रखा गया था। जांच के लिए आठ स्पेशल टीम बनाई गई है। पूरी जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More