कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

चिक्कबल्लापुर। कर्नाटक के चिकबल्लापुर में गुरुवार , में 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह उस समय हुई जब यात्रियों से भरे एक वाहन ने सड़क किनारे खड़े टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि यात्री वाहन अनंतपुर से बेंगलुरु की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार चालक सहित सभी मृतक अनंतपुर जिले निवासी थे।

चिक्काबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक डीएल नागेश ने कहा कि इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य यात्री की गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More