मन राधा हो तन यमुना तट

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
  बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

शक्ति हो सामर्थ्य हो जीवन सदा उत्साह में हो।
मातृभू के काम आए नदी के पतवार ज्यौं हो।।
विश्व मे हो शांति ,मेरा मन सदा कल्याण सोचे।
इंद्रिया हों संयमित वाणी सदा सियाराम मय हो‌।।1।।

हे विधाता कर्म करने में कभी आलस्य न हो।
तन सदा गतिमान होवे,बुद्धि मे कोई न भ्रम हो।‌।
लक्ष्य जीवन का मिले उद्योग में मन को लगाना।
शक्ति का हो चित्त मे अवतरण ऐसा भाव लाना।।2।।

पर्वतो के बीच से जैसे निकलती हैं ये नदियां।
हो बड़प्पन आचरण मे किंतु करुणामय बनाना।।
प्यास बुझ जाये धरा की लोग प्यासे रह न जायें।
चित्त पर उपकार मे रम जाय ऐसा युक्ति लाना।।3।।

नींद से जग जाउं, जीवन भक्ति मय -अनुरक्ति मय हो।
विश्व क्रीडास्थल- हृदय यह ,गोपियो सा भाव मय हो।।
बांसुरी मे तान जैसे ..समाओ प्रभु आ हृदय में।
सत्य शिव आनंद की धुन, हम सदा सानंद विचरे।।4।।

जिस प्रणव से सृष्टि सारा,वह प्रणव उर मे बसा हो।
कृष्ण की गीता का गौरव ज्ञान मेरे चित रमा हो।।
छमा छमा नाचे सदा प्रभु में समर्पित दासी मीरा।
शरद की हो पूर्णिमा तो कृष्ण की हो रास लीला।।5।।

Litreture

लघु-कथाकार नोबेल विजेताः एलिस का चला जाना !

के. विक्रम राव साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की विजेता एलिस मुनरो का कल (15 मई 2024) कनाडाई नगर ओंतारियों में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। मतिभ्रम से पीड़ित थीं। लघु-कथा लेखिका के रूप में मशहूर एलिस की समता भारतीय लघुकथाकार मुल्कराज आनंद और आरके नारायण से की जाती है। रूसी कथाकार […]

Read More
Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More