उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने दो अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की,

नैनीताल। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की ओर से केन्द्र सरकार को मंगलवार (17 अक्टूबर को) सिफारिश भेजी गयी। जिन अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गयी है, उनके नाम अधिवक्ता सिद्धार्थ साह और अधिवक्ता आलोक मेहरा है।

दोनों अधिवक्ता नैनीताल के निवासी हैं और उच्च न्यायालय में लंबे समय से वकालत कर रहे हैं। अधिवक्ता साह के पिता महेश लाल साह अधिवक्ता है। साथ ही मेहरा के पिता भी अधिवक्ता रहे हैं। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय के इस कदम से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More