प्रदोष व्रत आज  है जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त व महत्व …

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

सावन के बाद भगवान शिव का प्रिय कोई व्रत है तो वह है प्रदोष व्रत। अभी अश्विन का महीना चल रहा है, अश्विन माह में देवी दुर्गा के संग शिव आराधना कई गुना फलदायी होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा जल्दी ही प्राप्त होती है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से भक्त की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।

शास्त्रों में उल्लेख है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा जल्दी प्राप्त होती है। वहीं अक्टूबर के महीने में माता दुर्गा के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सेहत भी अच्छा बना रहता है। अश्विन माह का पहला प्रदोष अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। जो 12 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन अमृत योग का भी निर्माण होने जा रहा है। इस कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत भी कहते हैं। माना जाता है कि प्रदोष काल में शिवलिंग में साक्षात भगवान शिव प्रकट होते हैं। इसलिए प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन मान्यतानुसार पूजा की जाए तो भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो सकते हैं। प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान पश्चात व्रत का संकल्प लिया जाता है। भक्त शाम के समय प्रदोष व्रत की पूजा करते हैं लेकिन सुबह शिव मंदिर के दर्शन कर आते हैं। शाम को पूजा करने के लिए बेलपत्र, अक्षत, दीपक, गंगाजल और धूप आदि पूजा सामग्री के रूप में सम्मिलित किए जाते हैं। इसके अलावा, शिवलिंग पर जलाभिषेक कर शिव मंत्रों का जाप होता है।

प्रदोष व्रत पर पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 अक्टूबर 2023 को शाम पांच बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी। अगले दिन 12 अक्टूबर 2023 को शाम सात बजकर 53 मिनट पर इसका समापन होगा। 12 अक्टूबर शाम सात बजकर 53 मिनट पर त्रयोदशी तिथि रहने के कारण प्रदोष व्रत 12 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। 12 अक्टूबर को अमृत योग का भी निर्माण होने जा रहा है और अमृत योग में प्रदोष व्रत करना बेहद शुभ माना जाता है।

प्रदोष व्रत के दौरान जलाभिषेक का महत्व

प्रदोष व्रत के दिन अगर आप व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव जी की पूजा करते हैं तो ग्रहों की कुदृष्टि आप पर नहीं पड़ती है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव साक्षात शिवलिंग में प्रकट होते हैं। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से राहु व केतु अशुभता और चंद्रमा का दोष भी समाप्त हो जाता है।

 

Religion

ये 10 बातों से जान जाएंगे कि मूल में पैदा हुआ बालक होगा कैसा…?

यदि आपका या आपके बच्चे का जन्म मूल में हुआ है तो… मूल नक्षत्र में जन्मे बालक का कैसा होता है स्वभाव और भविष्य राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद नक्षत्र मंडल में मूल का स्थान 19वां है। ‘मूल’ का अर्थ ‘जड़’ होता है। राशि और नक्षत्र के एक ही स्थान पर उदय और मिलन के […]

Read More
Religion

JYOTISH: ये 12 नायाब रत्‍न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद रत्‍नों को प्रकृति का हमें दिया गया अनमोल और बेजोड़ उपहार माना जाता है। ज्‍योतिष विद्या में रत्‍नों का विशेष महत्‍व बताया गया है। विभिन्‍न प्रकार के रत्‍नों को धारण करके जहां ग्रह दशा और दरिद्रता दूर की जा सकती है। वहीं इन्‍हीं रत्‍नों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याओं […]

Read More
Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More