LAHDC कारगिल के लिए वोटों की गिनती आज से शुरू

श्रीनगर। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC) के 5वें चुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने यह सुचना दी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि LAHDC कारगिल के 5वें आम चुनाव के लिए भीमभट, स्टैकचाय-खंगराल और पदुम सहित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पहले दौर की गिनती शुरू हो गई है।

कारगिल जिले में पहली बार नागरिक चुनाव चार अक्टूबर को हुए थे, क्योंकि लद्दाख को पांच अगस्त, 2019 को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू और कश्मीर से अलग कर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। इस चुनावों में, 30 सदस्यीय परिषद की 26 सीटों पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संयुक्त विपक्ष से है। 85 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें से 22 कांग्रेस के, 17 नेशनल कॉन्फ्रेंस के, 17 भाजपा के, चार आम आदमी पार्टी के और 24 निर्दलीय उम्मीदवार है। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More