होम्योपैथी में केवल इलाज ही नहीं, बीमारियों से बचाव की भी दवा है

लखनऊ। मानसून में बारिश में भीगने के बाद से वायरल बुखार, सर्दी-खांसी-जुकाम आम बात है। इस मौसम में मच्छर और पानी से होने वाली बीमारियों की आशंका भी बढ़ जाती है। होम्योपैथी ऐसी पद्धति है जिसमें न केवल बीमारी होने पर इलाज किया जाता है बल्कि बीमारियों से बचाव के लिए भी कुछ प्रिवेंटिव मेडिसिन भी दिए जाते हैं। जानते हैं मानसूनी बीमारियों से बचाव के लिए क्या-क्या हो सकता है। एंफ्लूएंजा से जुड़ी बीमारियों में ज्यादा असरकारी – बारिश में भीगने से हल्का बुखार, बदन दर्द या सिरदर्द हो सकता है।

इसमें डल्कामारा 30 दवा लेने से आराम मिल जाता है। वयस्क इसे दो-दो बूंद दिन में 4 बार और बच्चों को एक-एक बूंद दे सकते हैं। – मच्छरजनित बीमारियां मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू होती हैं। मच्छरों से बचाव के अलावा कुछ दवाइयां हैं जैसे कि यूप्टोरियम परफ्लोटिम, ब्रायनिया अल्बा आदि जो इनको लेकर बचाव कर सकते हैं। – पानी के दूषित होने से डायरिया-कोलेरा आदि की आशंका रहती है। इनमें उल्टी दस्त की समस्या होती है। इनमें हाइजीन का ध्यान रखना होता है। जहां शंका है कि बाहर का खाना-पानी शुद्ध नहीं है तो खाने से बचें। इसमें आर्सेनिक अल्बम 30, पोडोफाइल्म 30, वरेट्रम अल्बम 30, कैम्फोरा 30 आदि उपयोगी हैं। – मानसून में दूषित भोजन-पानी से टाइफाइड भी आम बीमारी है। इसमें संक्रमण होता है। लंबे समय तक बुखार, पेट में गंभीर दर्द, कब्ज और दस्त के साथ साथ सिरदर्द भी हो सकता है।

इसमें भी हाइजीन का ध्यान रखना होता है। साथ ही वट्रम अल्ब, बिस्मुथ, कारबो वेज आदि देते हैं। वायरल बुखार (इन्फ्लूएंजा) से बचाव के लिए आर्सेनिक अल्बम 30 की कुछ खुराक ले सकते हैं। नोट- कोई भी दवा बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं लें। इससे दवा की गुणवत्ता न केवल बढ़ जाती है बल्कि उसके दुष्प्रभाव से भी बचाव हो सकता है। (BNE)

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More