NIA ने पोंडी बम विस्फोट, हत्या मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ किया आरोप पत्र दाखिल

चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विल्लियानूर (पुडुचेरी) बम विस्फोट मामले में 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इस हत्याकांड में भाजपा के दो पदाधिकारियों की हत्या भी शामिल है। केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विल्लियानूर में स्थित एक बेकरी के सामने 26 मार्च को छह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सेंथिल कुमारन पर देशी बम फेंके थे।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज किया था, जिसे NIA को सौंप दिया गया और 29 अप्रैल को फिर से मामला दर्ज किया गया। मामले में मुख्य साजिशकर्ता, नित्यानंदम को बाद में उसके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी पहचान विग्नेश, शिव शंकर, राजा, प्रदीप, कार्तिकेयन, वेंगतेश, राजमणि, एझुमलाई, कथिरवेल, रामचंदिरन, लक्ष्मणन, ढिलिपन और रामनाथन के रूप में की गई। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More