जलभराव से निबटने ग्राउण्ड जीरो पर उतरे :  डॉ. नीरज बोरा

सुपर शॉकर से करा रहे जलनिकासी, संक्रमण रोकने के लिए CMO को दिए निर्देश


लखनऊ । भारी बारिश के चलते हुए जलभराव और उससे लोगों को हो रही समस्या के बीच सोमवार सुबह लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा जनता के बीच ग्राउण्ड जीरो पर उतर आये। क्षेत्र में जानकीपुरम, खदरा, ठाकुरगंज के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति देखी तथा जानकीपुरम के सेक्टर एफ और क्षेत्र में सुपर शॉकर मशीन लगवाकर जलनिकासी व्यवस्था शुरु करायी। साथ ही जिलाधिकारी से वार्ता कर गोमती बैराज के सभी गेट खुलवाये गये ताकि फैजुल्लागंज आदि इलाके में बाढ़ न आयें और शहर के अस्त व्यस्त जीवन को तात्कालिक राहत पहुंचे।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि जलभराव वाले इलाके में संक्रमण न हो इसके लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। लाला लाजपत राय वार्ड और जानकीपुरम की जलनिकासी हेतु लगे पम्प हाउस के सभी नये व पुराने पम्प अनवरत चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कर्मियों को भारी जलवृष्टि के दृष्टिगत मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। इसके बाद शिवलोक, खदरा आदि क्षेत्र में जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए बंधा रोड स्थित बैरल पर पहुंचकर पम्पिंग स्टेशन से जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। फिर पुराना लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बने बैरल पर जलनिकासी व्यवस्था देखी जहां सभी पम्प चलता पाया। वहां नाले चोक होने की वजह से हो रही समस्या के दृष्टिगत नगर आयुक्त को दूरभाष पर तत्काल चोक नाले खुलवाने और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नाले के निर्माण से सुगम होगी जलनिकासी : विधायक डॉ. बोरा ने बताया कि फैजुल्लागंज के कच्चे बरसाती नाले की जगह पर पैंतालीस करोड़ की लागत से गहरा पक्का नाला बन रहा है। जिससे जलनिकासी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व जानकीपुरम योजना बनाते समय इस बात का ध्यान नहीं दिया गया कि यह लोलैण्ड है तो जलनिकासी व्यवस्था कैसे होगी। आवंटी हर वर्ष परेशान होते हैं। विभागीय लापरवाही का परिणाम आम जनता भुगत रही है जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से आशियाने बनाये हैं। उन्होंने कहा कि विशेष प्रयासों से मैंने जानकीपुरम पम्प हाऊस की क्षमता वृद्धि करायी है और वे पम्प लगातार चल रहे हैं।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More