राधा गोपी बन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव         

लखनऊ। कृष्ण जन्मोत्सव के उत्साह  के साथ कजरी तीज के उत्सव की झलक यहां सत्य सनातन नारी शक्ति के इंदिरानगर में हुए कार्यक्रम में दिखाई दी। नंदलाला के जन्मोत्सव का उल्लास महिलाओं ने राधा, गोपियों के श्रृंगार में सज धज कर मनाया। सनातन धर्म को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल के संयोजन में सावित्री प्लाजा में भजन-कीर्तन का यह आयोजन संपन्न हुआ।

गणपति स्तुति- गाइये गणपति जग वंदन…. से कार्यक्रम की शुरुआत  मंजूलता व सुरभि के दल ने की। सखियों ने आगे- मेरी अंबे मईया मेरी जगदंबे मईया…., लोग कहते तुमने सबको जीवन दिया…., बंशी बाज रही वृन्दावन झूला झूल रही राधा प्यारी…., झूला झूल रहे कदंब की डार….गीत गाए। बीना श्रीवास्तव के गीत- नेग दे दो यशोदा माई लाल की बधाई…. गीत पर प्रतिभा बलियान, आशा राय, कंचन श्रीवास्तव ने- सुन्दर नृत्य किया।  रजनी शुक्ला ने लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जायेगा….भजन गाया। हारमोनियम पर मंजूलता, ढोलक पर आरती शुक्ला ने  संगत देकर प्रस्तुतीकरण को मोहक बना दिया। अंत में आभार पुनीता भटनागर ने व्यक्त किया।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More