भारत-ब्रिटेन की संसदों के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंध

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत और यूनाइटेड किंगडम अपनी साझेदारी को और अधिक समसामयिक और उत्पादक कैसे बना सकते हैं। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य हमारे संबंधों को विकसित करने के कई अवसर प्रदान करता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिटेन के सुरक्षा राज्य मंत्री टॉम तुगेंदहाट से मुलाकात की और भारत-ब्रिटेन साझेदारी को और अधिक समसामयिक और उत्पादक बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा आज दोपहर ब्रिटेन के राज्य मंत्री से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य भारत-ब्रिटेन संबंधों को विकसित करने के लिए कई अवसर प्रदान करता है। इस साल की शुरुआत में यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और यूके के सुरक्षा राज्य मंत्री टॉम तुगेंदट ने 23 मार्च को भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय और व्यापक सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की।

भारत और ब्रिटेन के बीच अच्छे संबंध हैं। हाल ही में दोनों देशों ने यंग प्रोफेशनल स्कीम पर हस्ताक्षर किए जहां विक्रम के दोरईस्वामी भी मौजूद थे। यूके यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रस्ताव का समर्थन करता है और यूरोपीय संघ, G8, G20 और वैश्विक संदर्भों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण वार्ताकार भी है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और ब्रिटेन की संसदों के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंध हैं।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More