काम नहीं तो वेतन नहीं! सांसदों पर हो लागू !!

के. विक्रम राव 

संसद की अम्मा कहलानेवाली ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस का यह नजारा है अप्रैल 1653 का। कहीं इसी का पुनरावर्तन भारत में न हो ? तब जनरल ओलिवर क्रामवेल अपने सैनिकों की संगीनों के बल पर लंदन में सदन को खाली करा दिया था। एक ही घोषणा उसकी थी : “बेईमानों, भागो। सत्पुरुषों के लिए सदन छोड़ो।” और ब्रिटेन में राजशाही खत्म कर गणराज्य घोषित हो गया। बाद का इतिहास लंबा है। ऐसा प्रथम बार हुआ था। जनता हर्षित थी। उनके शातिर प्रतिनिधियों को उचित दंड मिल गया था। कई संसदीय लोकतंत्रों में ऐसा परिवर्तन बंदूक के बल होता रहा। पड़ोसी पाकिस्तान में तो कई बार हुआ।

याद करें पहला था मार्शल मोहम्मद अयूब खान का जो बिना चुनाव के इस्लामी जम्हूरियत का सुल्तान बन बैठा था। निर्वाचित राष्ट्रपति मियां इस्कंदर अली मिर्जा से मार्शल मोहम्मद अयूब खान (1958) को सत्ता छीनी थी। खुद मुख्तार बन बैठा था। जनरल मियां परवेज मुशर्रफ का भी। गिने चुने लोकतंत्रों में भारत अभी शुमार है। कब तक ? यह प्रश्न उठेगा देर सबेर। संसद की गरिमा गिरेगी, सदस्य हाथापायी करेंगे। शोर-शराबे से विरोध होगा, न कि संवाद द्वारा। परंपराओं का निर्वहन कर। विचार बचाए शब्दों के तख्तियों से व्यक्त होंगे।

उन्हीं राष्ट्रपति मियां इस्कंदर अली मिर्जा ने मार्शल मोहम्मद अयूब खान को पहला मार्शल लॉ कमांडर नामित किया। अयूब (1958) संसद भंग कर राष्ट्रपति बन बैठा। फिर कई फौजी आए। मार्शल आगा मोहम्मद याहया खान ने तो मुजीबुर रहमान की बहुमत वाली संसद भंग कर दी। भारत तोड़कर बना पाकिस्तान भी तब टूट गया। बांग्लादेश बना। चुनी संसद को वापस लाने में दो साल लगे। जनरल मियां मोहम्मद परवेज मुशर्रफ ने निर्वाचित प्रधानमंत्री मियां नवाज शरीफ को जेल में डाला। मार्शल जियाउल हक ने तो निर्वाचित प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दे दी। खुद सर्वे सर्वा बन गया। क्या हुआ दूसरे पड़ोसी बर्मा में ? फौजी तानाशाही ने अपार बहुमत से चुनी गई आंग सान बंबई को आज तक जेल में बंद कर रखा है। एशिया में कितने लोकतांत्रिक गणराज्य रह गए ? सवाल है कि वहां लोकतंत्र किन कारणों से खत्म किया गया ? यह एक चेतावनी है प्रत्येक लोकतंत्रप्रेमी को। पद्म भूषण जनरल पंडित तपीश्वरनाथ रैना भारत के सेनाध्यक्ष थे। तब खबर साया हुई थी (मार्च 1977 में) कि पराजित प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वार्ता के लिए जनरल रैना को बुलाया था। पर लोकसभा चुनाव के जनवादी परिणाम को स्वीकार करना पड़ा। मोरारजीभाई देसाई प्रधानमंत्री बने।

भारतीय संसद (दोनों सदनों) में दिखे विचार पक्ष पर पिछले पाँच दशकों की अवधि वाले दौर का विश्लेषण कर लें। जगजाहिर है कि आम वोटर को वितृष्णा हो गई है। ताजातरीन घटना गत अप्रैल माह की है जब केवल आठ मिनट में अर्थात 480 क्षणों में ही लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। क्यों ? अब हर सुधि मतदाता को अखबरी रपट पर ध्यान देना होगा कि आखिर क्यों ऐसी नौबत आती है कि भारतीय गणराज्य की शीर्ष पंचायत में चर्चा ही नहीं हो पा रही है। मसलन 3 अप्रैल 2023 की कार्यवाही पर रपट देखें : बजट सत्र के दूसरे चरण की 13वीं बैठक बमुश्किल आठ मिनट चली। दो बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा बैठक शुरू होने पर विपक्ष के हंगामे के कारण जैव विविधता संशोधन विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाई। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने अदानी मामले में जेपीसी गठन की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके कारण सभापति ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक को विचार और पारित कराने के लिए पेश किया। इसके तत्काल बाद विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी गई।

तो अब देखिए भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष रहकर क्या गत कर रखी थी संसद की ? तब 15वीं लोकसभा के दूसरे सत्र (1 सितंबर 2012 : नरेंद्र मोदी के उदय के पूर्व) सिर्फ छः दिन ही बैठकें हुई। केवल चार विधेयक ही पारित हो सके, जबकि तीस बिल सूचीबद्ध थे। मनमोहन सिंह सरकार के संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल का कहना है कि सदन की कार्यवाही न चलने के कारण हर दिन नौ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में स्पीकर मीरा कुमार ने जैसे ही प्रश्नकाल की शुरुआत की भाजपा सदस्य उठकर अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए। उन्होंने कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित धांधली की बात कहते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी की। सदन में हंगामा बढ़ता गया क्योंकि अन्नाद्रमुक तथा द्रमुक के सदस्यों ने भी भाजपा के साथ कई अन्य मुद्दों पर नारेबाजी की। सदन में शांति कायम न होते देख लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

Analysis

राजनीति और बौद्ध धर्मः विश्लेषण जो अंतःकरण को करेगा शांत

कामेश आज धर्म का राजनीतिकरण इस प्रकार हो रहा है कि लोग उन महान विभूतियों के नाम को भी अपने साथ धूमिल करने पर तुले हुए हैं जिन्होंने धर्म के लिए अपना राज्य त्याग दिया और सन्यास धारण कर लिया। उसी में एक नाम है सिद्धार्थ अर्थात भगवान बुद्ध का। सब जानते हैं कि भगवान […]

Read More
Analysis

मां के लिए एक दिन बस! अरे वो हर क्षण मेरी आत्मा में बसती है…

आत्मा को झंझोड़ देने के लिए काफी है साल में एक दिन ‘मदर्स डे’ मंजु शुक्ला मां यानी सृष्टि। मां यानी अस्तित्व। मां यानी व्यक्तित्व। मां के लिए कोई दो शब्द नहीं लिख सकता। एक वही है जो बच्चे को नौ माह तक कोख में रखती है। तीन साल तक अपने गोद में और 16 […]

Read More
Analysis

तेजी से न्याय प्रक्रिया नहीं बदली तो ओवरलोड हो जाएगी देश भर की जेल

अतुल मलिकराम अपराधियों के लिए जेल को सुधार गृह के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद ये सुधार गृह समय के साथ आरामगृह में तब्दील हो गए हैं, जहाँ दोषियों से अधिक ऐसे कैदी बंद हैं। जिनका दोष अभी साबित ही नहीं हुआ है, जिन्हें आसान भाषा में विचाराधीन कैदी कहा जाता है। ये […]

Read More