योगी की गोरखपुर यात्रा…

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कई कार्यक्रमों में सहभागी हुए। इनके माध्यम से उन्होंने संगीत संस्कृति,स्वास्थ्य और सुरक्षा का संदेश दिया। इन क्षेत्रो में विगत छह वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने गोरखनाथ धाम में सावन के प्रथम दिन रुद्राभिषेक किया। उसके पहले उन्होंने राप्ती नदी की आरती उतारी। इसके माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। नदियों के प्रति आदर भाव वस्तुतः पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्व बोध कराता है। इसी विचार के चलते नमामी गंगे परियोजना सफल हुई।

योगी आदित्यनाथ राप्ती नदी के तट गुरु गोरक्षनाथ घाट पर ऊँकारम् संस्था द्वारा आयोजित गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने  कहा कि प्रदेश सरकार ने संगीत कला को आगे बढ़ाने के लिए भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ को अत्यन्त दक्षता और स्वच्छ स्पर्धा के साथ आगे बढ़ाया है।आजमगढ़ में हरिहरपुर गांव में संगीत महाविद्यालय स्थापित हो रहा है। यह संगीत महाविद्यालय स्थानीय कलाकारों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही एक सार्थक मंच प्रदान करेगा। ऊँकारम् संस्था के संरक्षक भजन सम्राट अनूप जलोटा है। योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा सम्बन्धी संदेश भी दिया।  गोरखपुर में गोरखनाथ एवं थाना एम्स के प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण किया। योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को सर्वाधिक महत्व दिया। पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उन्होंने यह कार्य प्रारंभ कर दिया था।

इस सम्बन्ध में योगी मॉडल आज देश दुनिया में प्रसिद्द है। छह वर्षों में उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा पूरी तरह बदल गई है। प्रदेश की छवि में व्यापक और सकारत्मक सुधार आया है। योगी ने कहा कि छह वर्ष पहले तक प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं थी। ऐसे में आमजन की सुरक्षा कैसे हो सकती थी। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। इस माहौल से विकास की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है। रूल आफ लॉ सुशासन की पहली शर्त है। आज उत्तर प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शान्तिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें विभिन्न विभाग सहयोग कर रहे हैं। महिला पुलिस कर्मी पंचायत स्तर तक जाकर महिलाओं की समस्याएं सुन रही हैं। उनकी काउंसलिंग तथा समस्याओं का समाधान कर रही हैं। इसके बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। धर्मांतरण संगठित अपराध व गोवध रोकने के कानूनों को सख्त बनाया गया है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में न्यू आनन्दलोक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो ट्रॉमा सेण्टर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के पचास करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इससे गरीबों को उपचार की बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है।

छह वर्ष पूर्व तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में केवल गोरखपुर में BRD मेडिकल कॉलेज के रूप में एक मात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज था। आज गोरखपुर में BRD मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के साथ कार्य कर रहा है। यहां का बाल संस्थान भी बनकर तैयार हो गया है जो सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। गोरखपुर में एम्स भी अपना कार्य प्रारम्भ कर चुका है। ‘एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज’ योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। देवरिया में मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ हो चुका है। कुशीनगर एवं महराजगंज में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिद्धार्थनगर और बस्ती में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ मेडिकल की शिक्षा के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। छह वर्ष पहले तक प्रदेश में मात्र बारह राजकीय मेडिकल कॉलेज थे। विगत छह वर्षों में उनसठ नये मेडिकल कॉलेज का निर्माण या तो पूरा किया जा चुका है या किया जा रहा है। शेष सोलह जनपदों में से चार जनपदों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। असेवित छह अन्य जनपदों के मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्य योजना आगे बढ़ रही है। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज होगा।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More