गुरु पूर्णिमा के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी का सहयोग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ : कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

मिथुन : तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घूमने चले जायें। आपके अपनों को आप की जरूरत है। मौज- मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कर्क : अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह : नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

कन्या : दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

तुला : विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक : प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

गुरु पूर्णिमा आज  है जानिए शुभ तिथि व महत्व…

धनु : नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर : अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ : जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनेतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन-देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन : घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन , जानें आज का राशिफल और पंचांग

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए शुभ है आज का दिन, जानकर शुरू करें आज का दिन राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग 10 मई, 2024, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 10 मई 2024 : आखातीज/अक्षय तृतीया आज। 10 मई 2024 : परशुराम जयंती आज। 10 मई 2024 […]

Read More
Astrology

आपकी राशि के लिए शुभ है आज का दिन 08 मई, 2024, बुधवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग

किन राशियों को खूब मिल रहा है सितारों का साथ इन-इन राशि के लोगों को उठाना पड़ सकता है परेशानी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती आज। 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस आज। 08 मई 2024 : देवकार्य अमावस्या आज। 09 […]

Read More