लखनऊ एअरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा

2.5 करोड़ का सोना, पांच गिरफतार


उमेश तिवारी


दुबई से लखनऊ आई दो उड़ानों के पांच यात्री सोना छिपाकर लाते पकड़े गए। इन सभी ने अपने-अपने अंडर गारमेंट्स के प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर रखा हुआ था। एयरपोर्ट कस्टम के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत ढाई करोड़ रुपए है। कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्र्यू हक के अनुसार दुबई से आने वाली उड़ान आईएक्स- 194 में चार यात्री थे और एफजेड-443 में एक यात्री था। मौके पर मौजूद कस्टम की टीम को इनकी भूमिका संदिग्ध दिखी।

इसके बाद उनको अन्य यात्रियों से अलग कर जांच की गई। यात्रियों ने अपने-अपने अंडर गारमेंट्स के प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर रखा हुआ था। इन लोगों के पास से पेस्ट के रूप में 4.09 किलोग्राम का सोना पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इन यात्रियों में दो बिहार के गोपालगंज के हैं, वहीं एक-एक यात्री मऊ, संतकबीरनगर और फतेहपुर के हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More