योग दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

लखनऊ। भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक  फोरम, नार्वे के तत्वावधान में सोमवार की देर सायं अन्तर्राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्याबिन्दु सिंह रहीं और संचालन सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने योग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा वर्तमान इक्कीसवीं सदी में भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और तनाव मुक्त करने में योगासन, प्राणायाम और ध्यान अतिआवश्यक है। भारतीय योग परंपरा ने समूचे विश्व का ध्यान आकृष्ट किया है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप मे सारा विश्व मना रहा है। जिसमे हर वर्ग ,हर देश और हर समुदाय के लोग शामिल हैं। इस अवसर पर काव्यपाठ के द्वारा कवियों ने अपनी भावाभिव्यक्ति की।

भारत से काव्य पाठ  करने  वालों में पद्मश्री डॉ. विद्याबिन्दु सिंह एवं डॉ. सुषमा  सौम्या  लखनऊ,  डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड कोलकाता,  एस. एस. पराशर, डॉ. एस. एस. अवस्थी,  एवं बबिता  यादव  दिल्ली,  डॉ. अर्जुन पाण्डेय  अमेठी और डॉ. ऋषि कुमार मणि  त्रिपाठी  संत कबीर नगर थे। जब कि विदेश से काव्यपाठ करने वालों में डॉ. राम बाबू  गौतम अमेरिका, सुरेश पाण्डेय स्वीडेन एवं सुरेशचन्द्र शुक्ल  ‘शरद आलोक’ नार्वे  थे।

Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More