आम जन की मांग जीपीओ का नाम पं राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखा जाये

126वीं जन्म जयन्ती पर याद किये गये काकोरी क्रान्ति के प्रमुख पं राम प्रसाद बिस्मिल


लखनऊ। पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल विचार मंच के तत्वावधान में आज जीपीओ स्थित काकोरी स्मृति शिलालेख पर पं राम प्रसाद बिस्मिल की 126वीं जन्म जयन्ती पर दीपदान एवं ऑनलाइन संगोष्ठी  कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। विचार मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा में उप्र सरकार और मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माँग की गई कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में और पं राम प्रसाद बिस्मिल के 126वीं जन्म जयन्ती वर्ष में जीपीओ का नाम पं राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रख दिया जाये और जीपीओ में पं राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा लगाई जाये।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने पं राम प्रसाद बिस्मिल के यशस्वी क्रांतिकारी जीवन की  कई घटनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि ब्रिटिश हुकूमत पं राम प्रसाद बिस्मिल से इतना खौफ खाती थी कि उनके ऊपर कत्ल का कोई इल्जाम न होते हुए भी उन्हें फाँसी की सजा दी गई। अंग्रेज जज हेमिल्टन ने अपने फाँसी के आदेश में कहा कि यह कोई साधारण ट्रेन डकैती नहीं, अपितु ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंकने की एक सोची समझी साजिश है। हालाँकि इनमें से कोई भी अभियुक्त अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये इस योजना में शामिल नहीं हुआ परन्तु चूँकि किसी ने भी न तो अपने किये पर कोई पश्चाताप किया है और न ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से स्वयं को अलग रखने का वचन दिया है। अतः जो भी सजा दी गयी है सोच समझ कर दी गयी है और इस हालत में उसमें किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि पं राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेन्द्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी की सजा इसी जीपीओ में सुनाई गई थी जिसका नाम रिंग थीएटर था और इसे अस्थायी कोर्ट बनाया गया था। पं राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य क्रांतिकारियों को लखनऊ जिला जेल में रखा गया था और मुकदमे की सुनवाई के लिये उन्हें पुरानी जेल से केकेसी के सामने से होते हुए जीपीओ लाया जाता था। पुरानी जेल रोड का नाम भी पं राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखा जाए ।अतः आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जीपीओ का नाम पं राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर किये जाने और जीपीओ में उनकी प्रतिमा स्थापित किये जाने की  माँग सर्वथा उचित है।

ऑनलाइन परिचर्चा और दीप दान कार्यक्रम का संचालन पंडित रामप्रसाद बिस्मिल विचार मंच की महामंत्री रीना त्रिपाठी ने किया। उन्होने कहा युवा पीढ़ी को महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के व्यक्तित्व से अनुशासन का पाठ जरूर सीखना चाहिए। पं राम प्रसाद बिस्मिल के क्रांतिकारी जीवन पर प्रमोद शुक्ल, सूर्यकांत पवार,विजेंदर सिंह लांबा, राघवेन्द्र पांडे, शिव प्रकाश दीक्षित,निशा सिंह, विजय त्रिपाठी, सरोजबाला सोनी, शिविता गोयल, गीता वर्मा, अर्चना सिंह, मृदुला शर्मा, सुमन दुबे, रेनू त्रिपाठी, अमिता सचान, एम के मजूमदार, अनिल सिंह करुणा शंकर दीक्षित, धनंजय द्विवेदी, प्रथमेश दीक्षित , अशोक कुमार राय और कई अन्य लोगों ने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी, बुद्धिजीवी और आम लोग उपस्थित थे।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More