किसान विरोधी है BJP सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि वह सिर्फ धनवानों के लिए काम करती है और गरीबों, पहलवानों, जवानों, किसानों की उसे परवाह नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है और हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहबाद मंगलवार को किसानों के प्रति उसकी क्रूरता से साबित हो गया है कि BJP का किसान और उनकी समस्या से लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा “ये साफ हो चुका है कि ये सरकार न किसान की है, न जवान की है, न पहलवान की है। ये सरकार सिर्फ धनवान की है। BJP सरकार का नारा है- पिटे किसान, जय धनवान। हुड्डा ने कहा कि शाहबाद में हरियाणा पुलिस ने जिस तरह से किसानों के साथ बर्बरता की है वह अंग्रेज शासन के समय की क्रूरता को याद दिलाती है। उनका कहना था कि किसान मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई बर्बरता की छठवीं बरसी पर शाहबाद में एकत्रित हुए थे लेकिन पुलिस ने जिस बर्बरता के साथ उन पर लाठीचार्ज किया वह उसके किसान विरोधी चेहरे को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में कई किसान जख्मी हुए हैं। दस किसान अस्पताल में भर्ती है तथा अन्य कई को हिरासत में रखा गया है। इस घटना से साफ हो चुका है कि यह सरकार किसानों की नहीं है वह सिर्फ धनवानो के लिए काम करती है। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था लेकिन BJP ने उस नारे को बदलकर ‘जय धनवान’ कर दिया है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More