राहुल गाँधी के PM बनते ही भारत वैश्विक राजनीति को नई दिशा देगा: शाहनवाज़ आलम

राहुल के अमरीका दौरे पर स्पीक अप #99 में बोले कांग्रेस नेता


कानपुर। राहुल गाँधी के अमरीका में दिये गए भाषणों ने उन्हें भविष्य का वैश्विक नेता साबित किया है। कभी यही दर्जा नेहरू और इंदिरा गाँधी का विश्व की राजनीति में था। यह गौरव 2024 में उनके पीएम बनते ही भारत फिर हासिल करेगा। यह बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 99 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राहुल गाँधी  का अमरीका में कहना कि भारत उसके सभी राज्यों के लोगों की संस्कृति, भाषा और इतिहास के बीच संवाद है और इस संवाद में सबको ईमानदारी से सुना जाना सबसे ज़रूरी है, भारतीय लोकतंत्र की उनकी गहरी समझ को दिखाता है। देश को यही दृष्टि एकजुट और अखंड रख सकती है। उनका यह कहना कि किसी भी भाषा, इतिहास और संस्कृति पर हमला देश और संविधान पर हमला है, साबित करता है कि उनके नेतृत्व में ही देश अपनी एकजुटता बनाए रख सकता है।

जिस तरह राहुल गाँधी ने अल्पसंख्यक वर्गों की मौजूदा स्थिति और जातिगत जनगणना के महत्व पर ज़ोर दिया वो सभी वंचित तबकों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके इस बयान से देश का वंचित तबका आश्वस्त हुआ है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जन गणना की रिपोर्ट लाकर आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाएगी जिसके लिए आरक्षण पर लगी सीमा भी हटाई जाएगी।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More