गंगा दशहरा उत्सव: 101 महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन, आरती, पूजन

लखनऊ। वाइब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसइटी, ब्रम्हसागर एवं ज्ञानस्थली क्लासेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गंगा दशहरा का पर्व, गोमती नदी के किनारे, लक्षमण मेला घाट पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में 101 महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन एवं गोमती आरती की गयी।

कार्यक्रम संयोजिका वंदना मिश्रा ने बताया की यह प्रोग्राम अपने सनातन धर्म संस्कृति को समर्पित है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका नम्रता पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री विद्याबिंदु सिंह साथ ही विशिष्ट अतिथियों में पूर्व IAS राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हसागर कॅप्टन एसके द्विवेदी, पूर्व IAS सीपी तिवारी के साथ अतिथियों में अलका पांडेय ज्ञानस्थली क्लासेज, प्रोफेसर मंजू द्विवेदी कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, मीना चौबे प्रदेश मंत्री भाजपा समाजसेविका नीलम मिश्रा।  कार्यक्रम के विशेष सहयोगी में बृजेश मिश्रा, ओपी चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष आभा पांडेय, प्रतिमा मिश्रा, शुभाष मिश्रा, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य द्विवेदी ने किया।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More