जीवन के अनेक रहस्य समेटे होता है शनि पर्वत

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


हथेली में स्थित शनि पर्वत आपकी आर्थिक लाइफ से लेकर लव लाइफ तक के खोलता है राज शनि पर्वत पर नक्षत्र का चिन्ह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यदि हथेली के शनि पर्वत पर ये चिन्ह बना हो तो नियमित रूप से शनि देव की अराधना करनी चाहिए। हाथ की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत का माना जाता है।हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ की रेखाओं के अलावा हाथ के पर्वतों से भी व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। हाथ में हर ग्रह से संबंधित एक स्थान होता है। जिससे बिना कुंडली के आपकी ग्रहों की स्थिति के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है। यहां हम हाथ में मौजूद शनि पर्वत के बारे में बात करेंगे। हाथ की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत का माना जाता है।

यदि शनि पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होता है तो व्यक्ति काफी भाग्यवान माना जाता है। ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत से जीवन में अच्छा मुकाम हासिल कर लेता है। शनि पर्वत के विकसित होने पर व्यक्ति अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर बढ़ने का प्रयास करता है। ऐसा व्यक्ति अपने लक्ष्यों में इतना व्यस्त हो जाता है कि उसे घर परिवार की चिंता नहीं रहती। जिस कारण अकसर इन लोगों के अपने साथी से मनमुटाव होते रहते हैं। शनि पर्वत अच्छा होने पर व्यक्ति थोड़ा चिड़चिड़ा हो जाता है। शनि पर्वत पर नक्षत्र का चिन्ह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यदि हथेली के शनि पर्वत पर ये चिन्ह बना हो तो नियमित रूप से शनि देव की अराधना करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा चिन्ह होने पर व्यक्ति को जीवन भर परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। शनि पर्वत पर क्रॉस और द्वीप का चिन्ह भी अच्छा संकेत नहीं होता है। इस चिन्ह के होने पर दुर्घटनाओं के आसार रहते हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शनि मंत्र का जाप करें।

शनि के स्थान वाली उंगली अगर ज्यादा लंबी होती है तो ऐसे व्यक्ति शांति प्रिय होते हैं। ये लोग काफी ईमानदार और धार्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं। यदि शनि पर्वत पर अधिक रेखायें कटी फटी हो तो ये दोषपूर्ण माना जाता है। अगर हाथ में शनि के साथ सूर्य और गुरु पर्वत की स्थिति भी अच्छी हो तो ऐसे जातकों को जीवन में खूब सम्मान मिलता है। ऐसे लोग अपनी बुद्धि के बल पर खूब नाम और पैसा कमाने में कामयाब होते हैं।

 

Religion

ये 10 बातों से जान जाएंगे कि मूल में पैदा हुआ बालक होगा कैसा…?

यदि आपका या आपके बच्चे का जन्म मूल में हुआ है तो… मूल नक्षत्र में जन्मे बालक का कैसा होता है स्वभाव और भविष्य राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद नक्षत्र मंडल में मूल का स्थान 19वां है। ‘मूल’ का अर्थ ‘जड़’ होता है। राशि और नक्षत्र के एक ही स्थान पर उदय और मिलन के […]

Read More
Religion

JYOTISH: ये 12 नायाब रत्‍न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद रत्‍नों को प्रकृति का हमें दिया गया अनमोल और बेजोड़ उपहार माना जाता है। ज्‍योतिष विद्या में रत्‍नों का विशेष महत्‍व बताया गया है। विभिन्‍न प्रकार के रत्‍नों को धारण करके जहां ग्रह दशा और दरिद्रता दूर की जा सकती है। वहीं इन्‍हीं रत्‍नों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याओं […]

Read More
Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More