कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, अन्य पार्टियों से कर रही बात : ​​बोम्मई

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को बुला रही है और अन्य दलों से बात कर रही है क्योंकि वह जानती है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है और उसे अपने उम्मीदवारों पर भरोसा भी नहीं है। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसके दो मायने हैं। पहला, उन्हें (कांग्रेस को) बहुमत नहीं मिलेगा, इसलिए वे अन्य दलों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। और दूसरा, उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए जीतने वाले उम्मीदवारों को खरीदने के लिए भारतीय जनता पार्टी के ‘ऑपरेशन कमल’ से बचने के वास्ते कांग्रेस के अपने उम्मीदवारों को बुलाने और बेंगलुरु में रिसॉर्ट बुक करने से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है।

अधिकांश एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को बेंगलुरु बुलाया है। गौरतलब है कि 1952 के विधानसभा चुनाव के बाद से कर्नाटक में अब तक का सर्वाधिक 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गठबंधन सरकार बनाने के लिए जनता दल (सेक्युलर) के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा कि अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है क्योंकि भाजपा को पर्याप्त बहुमत मिल रहा है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 141 सीटें हासिल करने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि ठीक है, उन्हें कल तक 141 से खुश रहने दें। वास्तविकता सामने आ जाएगी। यह पूछे जाने पर कि पार्टी के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, उन्होंने कहा कि देखते हैं। यह विधायक दल और संसदीय बोर्ड की बैठकों में तय किया जाएगा। जद (एस) के साथ चुनाव बाद के गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अभी देखा कि (एच डी) कुमारस्वामी ने कहा कि वह किंगमेकर नहीं, बल्कि राजा बनेंगे। हर किसी को अपना आकलन करने का अधिकार है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार शाम को संपन्न हुआ, जिसमें राज्य में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने गुरुवार को अंतिम आंकड़े साझा करते हुए इसे एक रिकॉर्ड बताया। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More