शीशा फोड़ा, कॉलर पकड़ा और धक्का देते हुए इमरान को ले गए, अवाम-सेना आमने-सामने, कैसे हैं हालात

उमेश तिवारी


पाकिस्तान में बीते मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान की गिरफ्तारी अल कादिर ट्रस्ट के केस के मामले में की गई। उनको गिरफ्तार करने के लिए पाक रेंजर्स की टीम कोर्ट परिसर में पहुंची थी। इमरान खान के गिरफ्तारी के बाद पूरे देश भर में चिंताजनक माहौल बन गया है। इमरान खान की गिरफ्तारी काफी ड्रैमेटिक तरीके से हुई। पाक रेंजर्स की टीम ने इमरान खान की गिरफ्तारी के दौरान उनके कॉलर को पकड़ रखा था। वे इमरान खान को धक्का मारते हुए काले रंग की गाड़ी में ले गए। वही गिरफ्तारी के बाद इमरान खान की मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के पॉली क्लिनिक में सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। गिरफ्तारी के बाद से ही इमरान की पार्टी के समर्थक उग्र हो गए। तोड़ फोड़ हुई। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, आगजनी हुई।

इमरान खान ने पहले ही जताई थी आशंका

हालांकि, इमरान खान ने इस्लामाबाद कोर्ट पहुंचने के पहले ही एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। वो वीडियो के माध्यम से इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के एक अधिकारी के ऊपर इल्जाम लगाते दिखे थे। आखिर में इमरान खान की बात सच साबित हुई और कोर्ट के अंदर पहुंचने से पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान के गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर हंगामे शुरु हो गए। इस दौरान कई लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए, जिसमें इमरान खान के वकील को भी चोटें आयी और वो बुरी तरह से लहुलुहान हो गए।

पुलिस ने PTI वर्करों को किया गिरफ्तार

इमरान खान के गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद शहर में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दिया है।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह अपील PTI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की गई। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PTI के सैकड़ों वर्कर पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, क्वेटा, मुल्तान और अन्य शहरों में सड़कों पर उतर आए। इसके बाद पुलिस ने इस्लामाबाद में कई पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया। ये सारे लोग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर जाने वाली हाईवे को जाम करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं कराची में पीटीआई के MNAs और MPAs ने सड़कों को जाम कर दिया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More