योगी की सभाओं में उपलब्धियों का उत्साह

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ ।  योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश की सकारत्मक छवि कायम हुई है। छह वर्षों के दौरान प्रदेश समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश बीमारी और अभाव से पीड़ित था।अब उसे इस स्थिति से छुटकारा मिला है। योगी आदित्यनाथ ने गौरक्ष पीठ में पूजा अर्चना की। उन्होंने  गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर और काशी में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित किया। काशी का विकास विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित हो रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट और जी ट्वेंटी में उत्तर प्रदेश आए विदेशी मेहमान यहां की प्रगति से अत्यधिक प्रभावित हुए थे। योगी ने कहा कि कि वाराणसी आने पर मुझे गर्व होता है।  सर्वाधिक यात्रा यहीं की की। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनियाभर के सनातनियों को आकर्षित करती है। अभी हाल ही में काशी में 20 बड़े देशों का जी-20 सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में अब कई गुना ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है।

यहां कैंसर संस्था में अबतक इक्कीस हजार कैंसर मरीजों का उपचार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री राहत कोष से बहत्तर करोड़ रुपए कैंसर रोगियों के लिए प्रदान किये गये। छह वर्ष पहले तक पूर्वी उत्तर प्रदेश जापानी बुखार से अभिशप्त था। योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से इस समस्या का समाधान हुआ। योगी ने कहा कि कुशीनगर में कभी बीमारी और भूखमरी से मौतें होती थीं। वर्तमान सरकार के प्रयासों से इस समस्या का भी समाधान हुआ उत्तर प्रदेश में छह वर्ष पहले गुंडा टैक्स एवं रंगदारी वसूली जाती थी। गरीबों की सम्पत्तियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर गुंडे, माफिया, सत्ताधारी दल के लोग कब्जा कर लेते थे, जबकि आज यूपी इस अराजकता से मुक्त हो चुका है। व्यापार-उद्योग के क्षेत्र में रिफॉर्म के अनेक कार्य हुए हैं। आज वैश्विक बाजार पूरी तरह भारत के लिए खुला हुआ है।

इन सबका सकारात्मक प्रभाव प्रति व्यक्ति आय और जीवन स्तर पर पड़ा है। भाजपा सरकार में वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए स्मार्ट एवं सेफ सिटी के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के दस शहरों का चयन किया तो गोरखपुर समेत सात अन्य का चयन राज्य सरकार ने स्टेट मिशन के अंतर्गत किया।  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले माफिया सीना तानकर चलता था और व्यापारी झुक कर। आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर, गले में तख्ती लटकाकर, जान की भीख मांगता है। सरकार बदलने पर कैसे परिवर्तन होता है। सरकार नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को ऐसा बनाना चाहते हैं, जहां से उसके ज्यादातर काम ऑनलाइन होंगे। प्रमाणपत्रों के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। छह वर्ष पहले तक कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस व गरीबों-मुसहरों की ख से मौतें होती थीं।  एक तरफ बीमारी तो दूसरी तरफ भूखमरी थी। अब कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। बहुत शीघ्र कुशीनगर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सिंगापुर, बैंकाक के लिए वायुसेवा प्रारंभ होने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट को फोरलेन से जोड़ा जा चुका है। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनाया गया।  महात्मा बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय बन रहा हैं। आज विकास और योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचता।  देवरहा बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। अनेक स्थानों पर इथेनॉल, फ्रोजन प्लांट के साथ डिस्टलरी भी लगेगा। पावर जनरेशन बिजली के प्लांट से फाइन शुगर बनाए जाएगी।

Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More