जन जन की बात-मन की बात विशेष रूपक का होगा प्रसारण

  • आकाशवाणी के सभी केंद्रों, FM गोल्ड, न्यू ऑन AIR और यूट्यूब पर भी सुन सकेंगे
  • रूपक जन-जन की बात-मन की बात के लेखक हैं डॉ. कन्हैया त्रिपाठी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ की 100 कड़ियाँ पूर्ण होने के अवसर पर देश भर से प्राप्त जन भावनाओं पर आधारित विशेष रूपक “जन जन की बात-मन की बात” आकाशवाणी दिल्ली केंद्र और आकाशवाणी महानिदेशालय केंद्रीय हिंदी रूपक एकांश द्वारा निर्मित किया गया है। इसके लेखक राष्ट्रपति  के पूर्व ओएसडी डॉ. कन्हैया त्रिपाठी हैं। इस रूपक का संपादन और प्रस्तुति डॉ. संजय सिंह वर्मा की होगी। यह विशेष रूपक मन की बात के 100वें एपीसोड के प्रसारण के उपरांत 30 अप्रैल 2023 की रात 9.30 बजे  इंद्रप्रस्थ एफ. एम. गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज, AIR लाइव न्यूज 24.7 और आकाशवाणी-AIR, यूट्यूब पर किया जाएगा।

देश भर के सभी आकाशवाणी केंद्रों के श्रोता इस कार्यक्रम को अपनी रेडियो पर सुन सकते हैं। रूपक के लेखक डॉ. कन्हैया त्रिपाठी ने बताया कि यह एक विशेष प्रस्तुति है आकाशवाणी की ओर से, जो खास तरीके से निर्मित की गई है। इसके पीछे कई महीने से तैयारियां शुरू हुई थी और डॉ. संजय सिंह वर्मा और प्रसार भारती आकाशवाणी प्रमुख के कठिन प्रयास से इसे तैयार किया गया है। मुझे विश्वास है कि इसे हर भारतीय पसंद करेगा और मन की बात की करिश्माई उपस्थिति को महसूस कर सकेगा। डॉ त्रिपाठी ने सभी भारतवासियो से अपील की है कि अपनी रेडियो पर इस रूपक को सुनें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More