समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू, सपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव :  राजू दुबे

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा नगर पालिका मे अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह चेयरमैन प्रत्याशियों का प्रचार नहीं करने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का एक खेमा समाजवादी पार्टी के संगठन के दम पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है।

समाजवादी पार्टी के नौतनवा निकाय चुनाव प्रभारी राजू दुबे ने आज नौतनवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रिंस राठौर की माता छाया सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनका समर्थन समाजवादी पार्टी के लोग खुले मन से कर रहे हैं। नौतनवा नगर पालिका का चुनाव समाजवादी पार्टी संगठन के दम पर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता छाया सिंह को अध्यक्ष पद पर विजई बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

जिसके लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कमर कस लिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सुशील टिंबड़ेवाल स्वयं प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी के लोग कभी विरोध से नहीं घबराते। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रिंस राठौर की माता छाया सिंह के साथ खड़ा है। समाजवादी पार्टी नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजय का परचम लहराएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर, विवेक शुक्ला, आदर्श पांडे, गोलू पाठक, विनय सिंह, अरविंद त्रिपाठी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More