कर्नाटक में नौ अप्रैल को BJP जारी करेगी उम्मीदवारों की सूचीः बोम्मई

शिवमोग्गा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नौ अप्रैल को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से की गई है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हम कल और परसों दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे और सूची जारी करेंगे। बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठकों में भाग लेने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। इस दौरान नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस में मतभेद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी के पास 60 सीटों पर उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वह BJP के मौजूदा विधायकों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास 60 सीटों पर उम्मीदवार नहीं हैं। दूसरी सूची जारी करने से पहले उन्होंने फिर से हमारे विधायकों से संपर्क किया और कहा कि अगर वे कांग्रेस में शामिल होने के लिए सहमत हैं तो हम टिकट लंबित रखेंगे। यह कांग्रेस पार्टी की हालत है। अठानी में BJP खेमे में नाराजगी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टिकट के इच्छुक विधान परिषद सदस्य (MLC) लक्ष्मण सावदी और महेश कुमाथल्ली के बीच समस्या को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अब तक 166 उम्मीदवारों की सूची जारी की है और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) ने 93 नामों की घोषणा की है। जनता दल सेक्युलर की ओर से आज दूसरी सूची जारी किए जाने की उम्मीद है।(वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More