घूँघट में घोटाला करने लंदन में फिर से आ रहे हैं निरहुआ हिंदुस्तानी!

लखनऊ। जी हाँ हेडलाइन देखकर चौंकिए मत। यह सही है कि आगामी 20 अप्रैल से लन्दन की गलियों में आपको निरहुआ हिंदुस्तानी घूँघट में घोटाला करते हुए नज़र आएंगे। अभिषेक कुमार के एसोशिएशन में निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने आज दो बड़ी फिल्मों की घोषणा की है, जिसकी शूटिंग शीघ्र ही शुरू होने जा रही है।

विशाखापट्टनम में एक कार्यक्रम में दिनेश लाल यादव निरहुआ जी ने कहा कि आपको बताते हुए बड़ी हर्ष हो रहा है कि निरहुआ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड व अभिषेक किंग कुमार संयुक्त रूप से मिलकर सुपरहिट सीरीज निरहुआ हिंदुस्तानी की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी निरहुआ हिन्दुस्तानी चार व घूँघट में घोटाला सीरीज की अगली हॉरर कड़ी घूँघट में घोटाला तीन की शूटिंग आगामी 20 अप्रैल से लन्दन में करने जा रहे हैं। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन भोजपुरी फ़िल्म जगत के जाने माने युवा फ़िल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर करेंगे।

यह जानकारी खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ही दिया। मौके पर प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अभिषेक किंग कुमार व नीलम गिरी भी मौजूद थी। दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट के बारे में बताते हुए दिनेश जी ने कहा कि कुछ नामों को अभी बता दे रहे हैं बाकी के जल्द ही बता दिए जाएंगे। निरहुआ हिंदुस्तानी चार में दिनेश लाल यादव व आम्रपाली दुबे मुख्य रूप से व घूँघट में घोटाला तीन में प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी, रहेंगे। बाकी के साथी कलाकारों में अमित शुक्ला व अयाज खान मुख्य रूप से दिखाई देंगे। शेष कलाकारों का चयन अभी हो रहा है।

दोनों फिल्मों के बारे में बताते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि 20 अप्रैल से घूँघट में घोटाला तीन की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसके तुरन्त बाद ही निरहुआ हिंदुस्तानी चार की शूटिंग होगी। दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट पहले के मुकाबले बेहद दमदार व भरपूर मनोरंजक है। लन्दन के मुख्य मुख्य लोकेशन्स को इन दोनों फिल्मों में आपको बेहतरीन रूप से दिखाया जाएगा। उम्मीद नहीं बल्कि भरोसा है कि दोनों ही फिल्में दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देंगी। फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी चार व घूँघट में घोटाला तीन के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More