भारत-अल्बानिया FOC में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा

शाश्वत तिवारी


भारत और अल्बानिया ने नई दिल्ली में अपने तीसरे विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का आयोजन किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने किया वहीं अल्बानियाई पक्ष का नेतृत्व अल्बानिया के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव गज़मेंद तुर्दिउ ने किया। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और 2021 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 65 वर्ष पूरे किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि तीसरा भारत-अल्बानिया एफओसी में राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और पी2पी संपर्कों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गयी। साथ ही क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

इस एफओसी के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की व्यापक समीक्षा की। द्विपक्षीय चर्चाओं में राजनीतिक संबंधों, व्यापार और निवेश, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों से लोगों के संपर्क में हुई प्रगति शामिल थी। चर्चाओं में दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग भी शामिल था। दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें भारत और अल्बानिया के पड़ोस में विकास, जी20 और यूक्रेन संघर्ष शामिल हैं। दोनों पक्ष तिराना में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर के आयोजन पर भी सहमत हुए।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More