नेपाल की आबादी में बेतहासा बृद्धि, जनगणना में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

काठमांडू में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने जारी किया आंकड़ा

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। नेपाल में हाल ही में जनगणना हुई है। इस दौरान भारत के इस पड़ोसी देश नेपाल में पिछले 11 साल में 25 लाख की जनसंख्या बढ़ गई है। ताजा जनगणना के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए। इस जनगणना में एक आंकड़ा चौंकाने वाला है। इस देश में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या हैै। पुरुषों की संख्या 48 फीसदी और महिलाओं की संख्या 51 फीसदी से अधिक है। नेपाल में दूसरे देशों की तरह हर 10 साल में जनगणना होती हैै। नेपाल में जिस तरह पिछले 11 साल में 25 लाख लोग बढ़ गए उस हिसाब से हर साल जनसंख्या में दो लाख से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है। नेपाल में नवंबर 2021 में जनगणना कराई गई थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब नेपाल की जनसंख्या 2,91,64,578 हो गई है।

2011 की जनगणना में देश की आबादी 2,64,94,504 दर्ज हुई थी। ताजा जनगणना के आंकड़े प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ने काठमांडू में हुए एक समारोह के दौरान जारी किए। पर्यवेक्षकों के मुताबिक देश में संघीय शासन व्यवस्था अपनाए जाने के बाद पहली बार यह जनगणना हुई है। इससे अब देश के अलग-अलग प्रांतों में जनगणना के आंकड़े भी सामने आए हैं। संघीय व्यवस्था के तहत सात प्रांतों की स्थापना की गई थी। इनके अलावा 733 स्थानीय निकायों की स्थापना हुई थी। सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रांत बागमती, मधेश दूसरा जनगणना आंकड़ों के मुताबिक बागमती सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत के रूप में सामने आया है। वहां 61 लाख 20 हजार से अधिक लोग हैं। इस तरह देश की कुल आबादी में इस प्रांत का हिस्सा लगभग 21 फीसदी है। 61 लाख 10 आबादी के साथ मधेश नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा प्रांत है।

करनाली प्रांत की आबादी सबसे कम

दूसरी तरफ सबसे कम आबादी करनाली प्रांत में है, जहां देश की सिर्फ 5.79 आबादी रहती है। इलाकों के हिसाब से बड़ा इलाका तराई है, जहां 1,56,34,006 लोग रहते हैं। यानी देश की 53.61 फीसदी आबादी तराई क्षेत्र में है। पहाड़ी क्षेत्र में 1,17,57,624 लोगों का निवास है। जबकि पहाड़ क्षेत्र में 17,72,948 लोग रहते हैं।

एलजीबीटी समुदाय की इतनी है संख्या

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पुरुषों की संख्या 1,42,53,551 है। इस तरह कुल आबादी में पुरुषों का अनुपात 48.98 फीसदी है। जबकि महिलाओं का हिस्सा 51.02 फीसदी है। महिलाओं की संख्या 1,49,11,027 दर्ज हुई है। देश में जेंडर अल्पसंख्यकों यानी एलजीबीटीक्यू की संख्या 0.01 फीसदी है। इनकी कुल संख्या 2,928 है। महानगरों और शहरों में अब देश में देश की 66.17 फीसदी आबादी रहती है। ग्रामीण इलाकों में कुल आबादी का 33.17 फीसदी हिस्सा रह रहा है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More