भाजपा का मजबूत विकल्प बनने का मुहूर्त अभी नहीं!

के. विक्रम राव
             के. विक्रम राव

कांग्रेस का पुराना नारा कि “सेक्युलरवाद बचाओ” अब बेसुरा हो गया है। सभी दल कभी न कभी भाजपा से मेलजोल कर चुके हैं। हमाम में सभी डुबकी लगा चुके हैं। परिणामत : समाजवादी पार्टी तथा तृणमूल कांग्रेस भी अब गंगाजमुनी नारे से सत्ता की डगर नहीं पकड़ पाएंगी। फिर नरेंद्र मोदी कोई पितामह भीष्म तो हैं नहीं (दाढ़ी के सिवाय) जो खुद को मारने का उपाय विरोधियों को बता दें ताकि वे लोग शिखंडी खोज लें।

भाजपा का मजबूत विकल्प बनने का मुहूर्त अभी नहीं!

मान भी ले यदि सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर 1977-वाली कांग्रेस- विरोधी जनता पार्टी टाइप मोर्चा गठित कर लें तो सवाल वही होगा की मूलभूत आंतरिक विसंगतियों तथा विरोधाभास के फलस्वरुप एकता में दरार पड़ने में देर नहीं होगी। घृणा का फेवीकोल फिर फीका पड़ जाएगा। मोरारजी देसाई वाली सरकार का नमूना अधिक पुराना नहीं है। इन सारे तर्कों, तथ्यों, परिस्थितियों जोड़-घटाने का सारांश यही है कि भाजपा का मजबूत विकल्प बनने का मुहूर्त अभी सर्जा नहीं है। हो सकता है उन्नीसवीं लोकसभा के चुनाव तक कोई सामंजस्य उपजे।

इसी बीच एक आशंका और है कि चीन और पाकिस्तान सीमा पर ऐसी दुरूह हालत पैदा कर रहें हैं जिनका गहरा प्रभाव लोकसभा चुनाव पर पड़े। जैसे पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकियों ने कर दिखाया था। मोदी को अपार लाभ हुआ। इस बार भी कहीं ऐसी ही दोबारा ना हो जाए। तब चुनाव का अंकगणित ही पलट जाए।

K Vikram Rao
Mobile : 9415000909
E-mail: [email protected]
Twitter ID: Kvikram Rao

Analysis

किस्सा दो तानाशाहों के हरम का ! यौन शोषण अपनों का ही !!

के. विक्रम राव  कम्युनिस्ट राष्ट्रनायक और उत्तर कोरिया के 42-वर्षीय तानाशाह किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयोंग में अपने राजनिवास के रनिवास को हरम बनाकर कुंवारी कन्याओं को यौन-खिलौना बना डाला है। याद रहे यही चीन-मित्र किम है जिसने इस्लामिक पाकिस्तान को अणुबम का फार्मूला उपलब्ध कराया था। उसने उसे बम प्रक्रिया को चीन से […]

Read More
Analysis

जनसाधारण को समर्पित है भाजपा का संकल्प पत्र  

  डॉ. सौरभ मालवीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृत्तिव से भारतीय राजनीति में अपनी एक ऐसी पहचान स्थापित की है जिसका कोई अन्य उदाहरण दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने भाजपा को निरंतर दस वर्ष केंद्र की सत्ता में बनाए रखा। भाजपा की प्राय: सभी पुरानी घोषणाओं विशेषकर अयोध्या में राम जन्मभूमि […]

Read More
Analysis

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर विशेष, समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है नृत्य

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। नृत्य न केवल एक कला है बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि 30 मिनट की नृत्य कक्षा एक जॉगिंग सत्र के बराबर होती है। यह सबसे अच्छे और सबसे मज़ेदार फिटनेस व्यायामों […]

Read More