तोशखाना मामले में वारंट जारी होने के बाद अपनी कार्रवाई नहीं रोक सकती पुलिस : अदालत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस्लामाबाद की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई नहीं रोक सकती। PTI ने तोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट को निलंबित करने के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने उनके वकील को निचली अदालत में हलफनामा देने का निर्देश दिया क्योंकि गैर जमानती वारंट कानून के अनुसार है। आज की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल की अदालत में हुई। खान के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि या तो गैर जमानती वारंट को निलंबित किया जाए या जमानती वारंट जारी किया जाए।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई शुरू होते ही PTI प्रमुख के वकील ख्वाजा हैरिस ने अदालत को गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ पार्टी की याचिका पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का आदेश पढ़कर सुनाया। इसके जवाब में न्यायाधीश ने कहा कि निचली अदालत को आधिकारिक रूप से उच्च न्यायालय का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

लेकिन कहा कि यह मामला एक सेकंड में हल हो सकता है और पूछा कि खान कहां हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि खान अदालत में पेश हों। वह अदालत में क्यों नहीं पेश हो रहे है? इसके पीछे क्या कारण है? कानून के तहत उन्हें पुलिस की सहायता करनी चाहिए ना कि विरोध। दूसरी तरफ पुलिस और PTI कार्यकर्ताओं की बीच चले लगभग 24 घंटे के संघर्ष में जमान पार्क युद्ध का मैदान बन गया था। जब कानून प्रवर्तन अधिकारी खान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों की झड़प में पुलिसकर्मियों और PTI कार्यकर्ताओं सहित कई लोग घायल हो गए।

खान बोले- ये गिफ्ट मेरे, मेरी मर्जी चाहे जो करूं

जियो न्यूज की मानें तो इमरान ने एक बार कहा था कि ये उनके गिफ्ट हैं, जो उन्हें निजी तौर पर दिए गए हैं। इसलिए इन पर उनका अधिकार है। इमरान ने कहा था कि यह उनकी मर्जी है कि वह इन गिफ्ट को अपने पास रखें या नहीं। हालांकि, तोशखाना विवाद (Toshakhana controversy) पर इमरान का कहना है कि तोशखाना से गिफ्ट बेचने के विपक्षी दलों के आरोप आधारहीन हैं क्योंकि उन्होंने तोशखाना से जो कुछ भी खरीदा है, वह रिकॉर्ड में है।

14 करोड़ के 58 गिफ्ट :  इमरान ने कहा था, एक देश के राष्ट्रपति ने मेरे घर पर एक गिफ्ट भिजवाया था, जो मैंने तोशखाना में जमा करा दिया। मैंने ये गिफ्ट उनकी मूल लागत से 50 फीसदी की दर पर खरीदे हैं। इमरान खान (Imran Khan) को उनके साढ़े तीन साल के PM पद के कार्यकाल के दौरान दुनियाभर के कई नेताओं से 14 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 58 गिफ्ट मिले थे। उन पर यह आरोप भी लगा कि उन्होंने आयकर रिटर्न में इन गिफ्ट्स की बिक्री का ब्योरा पेश नहीं किया था। (इनपुट-वार्ता/गूगल)

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More