हंगामे के कारण राज्य सभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी(आप) के सदस्यों ने गुरुवार को राज्य सभा में भारी शोरगुल और हंगामा किया जिसके कारण आवश्यक दस्तावेज पटल पर नहीं रखे जा सके और सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सभापति जगदीप धनखड़ के आसन ग्रहण करने से पहले ही मुंह पर काली पट्टी बांध कर सदन के बीच में आ गये। सभापति के आसन ग्रहण करने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि सत्तारूढ़ BJP के सदस्य विपक्ष को अपनी बात नहीं रखने दे रहे हैं। इसी दौरान आप के सदस्य भी सदन के बीच में आ गये और शोरगुल करने लगे।

BJP के सदस्य अपनी सीट से ही एकसाथ नारे लगाने लगे। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अपनी सीट के निकट खड़े होकर जोर-जोर से बोलने लगे। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन आज काला कुर्ता, काला पैजामा पहन कर और मुंह पर काली पट्टी बांध कर आये थे। सामान्य दिनों में आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाने के बाद सदस्य अपने मुद्दों को उठाते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हो सका।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से BJP और विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्य सभा में कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। BJP के सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विदेश में दिये गये बयान को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More