एपी सेन गर्ल्स इन्टर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

लखनऊ। AP सेन गर्ल्स इन्टर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। य़ह प्रशिक्षण  national disaster response force NDRF के विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्या उशोसी घोष ने बताया कि दैवीय आपदा में दोहरी जिम्मेदारी होती है। पहली यह कि स्वय को सुरक्षित करना, दुसरी य़ह कि अन्य लोगों की यथा सम्भव सहायता करना। बालिकाओं को इन सभी की जानकारी होनी चाहिए।

इसको द्रष्टिगत रखते हुए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। NDRF को  गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत बनाया गया है। आपदा के दौरान लोगों का बचाव करना, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना आदि इसका दायित्व होता है। इस फोर्स को सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित कार्यों से ही निपटने के लिए निर्धारित  किया गया है। टीम सिर्फ प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की सहायता करती है। लेकिन आमजन को भी आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए। जिससे वह अपनी सुरक्षा कर सकते है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन में लगी टीम की भी सहायता कर सकते हैं।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More