रंग पंचमी आज है, जानिए शुभ तिथि, और  पूजा मुहूर्त

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


हिंदू धर्म में होली का त्योहार पांच दिन तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन से होती है और रंग पंचमी पर इसका समापन। होलिका दहन के अगले दिन यानी की चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर रंगों की होली खेली जाती है। फिर द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाई जाती है और रंग पंचमी का त्योहार होली का अंतिम पड़ाव माना जाता है। इसे देव पंचमी और श्री पंचमी भी कहा जाता है।

रंग पंचमी की तिथि : हर साल होली के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पक्ष की पंचमी तिथि रंग पंचमी होती है। रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च 2023 रविवार को है। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवी-देवता रंगोत्सव मनाते हैं।

रंग पंचमी का मुहूर्त :  पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 11 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगी और पंचमी तिथि की समाप्ति 12 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी। उदयातिथि के अनुसार रंग पंचंमी का त्योहार 12 मार्च को मान्य रहेगा। देवताओं के साथ होली खेलने का समय – सुबह 09.38 – दोपहर 12.37 (12 मार्च 2023)

क्यों मनाते हैं रंग पंचमी का त्योहार ?

पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता अपने भक्तों संग होली खेलने पृथ्वी पर आते हैं। इसलिए रंग पंचमी के इस पर्व को देव पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन हुरियारे हवा में गुलाल उड़ाते हैं। माना जाता है कि रंग पंचमी के दिन वातावरण में गुलाल उड़ाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी पर देवी-देवताओं को गुलाल अर्पित करने से वह सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देते है, घर में श्री अर्थात धन समृद्धि की वृद्धि होती है। कहते हैं गुलाल जब हवा में उड़ता है और जो इसके संपर्क में आता है उसमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। तमोगुण और रजोगुण का नाश होता है और सतोगुण में वृद्धि होती है।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Religion

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म शरीर में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप भी धारण कर सकते हैं गुलाबी हकीक माला गुलाबी हकीक माला पहनने के चमत्कारी लाभ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा -9415087711 सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी हकीक माला […]

Read More
Religion

महिलाओं को ये तीन ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है। महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति […]

Read More
Religion

जीवन में आ रही हो समस्या तो उसे दूर करने के लिए अपनाएं ये छोटा सा उपाय

कार्य में असफलता दूर करना हो या फिर हटाना हो नजर दोष तो अपनाएं ये कार्य काले तिल के इस तरह उपयोग से धन की समस्या हो जाएगी दूर और हट जाएगा दुख ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री जी’ लखनऊ। कार्यों में आ रही परेशानियों और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र की […]

Read More