लखनऊ दक्षिण भाग का होलिकोत्सव

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण भाग द्वारा होलिकोत्सव का आयोजन LDA  कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद RSS के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि, हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से पर्वों को समरसता पूर्वक,पूरे उल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS  के वरिष्ठ प्रचारक ओमपाल जी ने कुटुंब प्रबोधन पर चर्चा करते हुए बालक-बालिकाओं के विकास में ममतामयी, मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धनंजय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पवन जी द्वारा किया गया। श्रीकांत और उनकी मंडली द्वारा  प्रभु श्रीराम और श्रीराधा-कृष्ण पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, संघचालक सुभाष, सह संघचालक भुनेश्वर, विभाग  प्रचारक अनिल,  भाग कार्यवाह धीरेंद्र,बाल आयोग के सदस्य श्याम, डॉ राजीव लोचन, डॉक्टर अतुल रस्तोगी, मान सिंह, हरसरन लाल गुप्ता, अतुल, प्रो रामकुमार, डॉ अनंत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More