सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में होली पर्व को लेकर हुई बैठक सम्पन्न

शांति, प्रेम और भाईचारे का पर्व है होली,इसे मिलजुल कर मनाएं: अभिषेक सिंह प्रभारी कोतवाली सोनौली

जीवन मे रंगों का एक अलग ही पहचान है: अंकित सिंह चौकी इंचार्ज सोनौली

उमेश तिवारी

नौतनवां/महराजगंज। अंतर्राष्ट्रीय महत्व का स्थान सरहदी कस्बा सोनौली में रंगों के महापर्व होली पर सतर्कता एवं सुरक्षा को लेकर सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह व चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने नगर के प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों के संग बैठक की। बताते चलें कि भारत नेपाल के अंतिम छोर पर स्थित सरहदी कस्बा होने के साथ ही साथ भारत नेपाल की खुली सीमा होने के कारण सोनौली में स्थानीय प्रशासन नागरिक सुरक्षा को लेकर हमेशा ही एलर्ट रहती है। इसी क्रम में होली पर्व पर विशेष रूप से एक बैठक बार्डर की सोनौली चौकी पर किया गया। बैठक में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, होली पर्व पर नगर में जुलूस नही निकाला जाएगा, वहीं चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने कहा कि रंगों आम आदमी के जीवन में एक अलग ही महत्व है,विशेषकर होली के रंग की तो बात ही कुछ और है।

प्रबुद्धजनों के सवालों का जवाब देते हुये कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि होली रंगों का पर्व है इसे प्यार से मिलजुल कर और शांति पूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि होली में खलल डालने एवं हुड़दंग बाजी से सभी को बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत मे दो से तीन दिनों तक शराब बंदी रहेगी ऐसे में नेपाल जाने वाले शौकीन नेपाल न जा कर घर पर ही होली का आनंद उठायें, ऐसा नही करने पर उन्हें अपनी होली नेपाल में ही मनानी पड़ेगी। इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी,कन्हैया गुप्ता, प्रेम जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, राजकुमार गुप्ता,सुवाष जायसवाल,रामानन्द रौनियार,नीरज जायसवाल सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More