भारत को हथियार बेचने से सुरक्षा को खतरा… दुनिया के सामने ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाया पाकिस्तान

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने भारत को लेकर डर जताया है। पाकिस्तानी विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को भारत को पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियारों की आपूर्ति पर चिंता जाई। उन्होंने कहा कि इससे दक्षिण एशिया की रणनीतिक स्थिरता और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा है। खार ने इस्लामाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त राष्ट्र के एक हाई लेवल पैनल को संबोधित करते हुए भारत पर जमकर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा देश परमाणु अपवाद का लाभ ले रहा है, जो इसके अप्रसार के मानदंडों और सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने ये बातें इंटरनेशल कम्यूनिटी टू निगोशिएट आर्म्स कंट्रोल एंड डिसआर्मामेंट एग्रीमेंट्स की 65 सदस्यीय कमेटी के सामने कही।

भारत पर तनाव फैलाने का लगाया आरोप

हिना रब्बानी खार ने कहा कि यह देश एडवांस पारंपरिक और गैर-पारंपरिक हथियारों, प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्मों की उदार आपूर्ति का एक शुद्ध प्राप्तकर्ता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए किए जा रहे एहसान सुरक्षा के माहौल को तनावपूर्ण बना रहे हैं। खार ने इसे शांति और स्थिरता के लिए जोखिम बढ़ने वाला, प्राप्तकर्ता देश की हिंसा की भावना को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते भी बंद हो रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशिया में रहने वाली एक तिहाई मानवता स्थायी शांति और विकास में निवेश की हकदार हैं।

खार ने पाकिस्तान को बताया जिम्मेदार देश

पाकिस्तानी विदेश राज्यमंत्री ने शेखी बघारते हुए कहा कि हम संयम और जिम्मेदारी का पालन करते हैं, लेकिन हम अपनी सुरक्षा के लिए खतरों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास सार्वभौमिक-विश्वास सिद्धांतों के आधार पर शांतिपूर्ण पड़ोस के लिए एक स्पष्ट दृष्टि और नीति है। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण एशिया में शांति, विकास और रणनीतिक स्थिरता के मार्ग पर चलते रहेंगे। हालांकि, हिना रब्बानी खार ने आतंकवाद को लेकर चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर कुछ नहीं बोला।

आतंकवाद का निर्यातक है पाकिस्तान

पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। दुनियाभर में हो रहे आतंकवादी घटनाओं के कनेक्शन किसी न किसी तरह पाकिस्तान से जरूर जुड़ते हैं। ऐसे में पाकिस्तान दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के नामित आतंकवादियों की सबसे बड़ी जमात पाकिस्तान में रहती है। अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही मारा गया था। हाफिज सईद, मसूद अजहर, सैयद सलाहुद्दीन और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादी पाकिस्तान में ही छिपे बैठे हैं।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More