मदद: भारत ने भूटान को दिए 851 मिलियन

शाश्वत तिवारी


भारत पड़ोस प्रथम नीति के तहत अपने सभी पडोसी देशों का खास ख्याल रखता है। भारत की तरफ से पूरे भूटान में द्विपक्षीय मैत्री प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं और विकास परियोजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार ने भौतिक अवसंरचना, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के क्रियान्वन के लिए फरवरी 2023 में Nu./INR 851 मिलियन की राशि जारी की है। गौरतलब है कि भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए भारत सरकार ने Nu./INR 50 बिलियन की राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है।

भौतिक अवसंरचना, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भारत ने की भूटान की मदद।

इस पैसे का इस्तेमाल सामुदायिक विकास परियोजनाएं, व्यापार, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और प्रशासन तंत्र के विकास आदि के लिए किया जायेगा। महामारी के बाद की रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परियोजनाओं के क्रियान्वन के लिए लिए भूटान इस राशि का उपयोग कर रहा है। भूटान के 14 जोंगखगों में 20 प्राइमरी बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण में सहायता के लिए फंड भी जारी किया गया है। परियोजना ग्रामीण और दूरस्थ समुदायों के लिए शिक्षा की पहुंच में सुधार करने में मदद करेगी और प्राथमिक छात्रों को उनके समुदायों के करीब बनाए रखने में मदद करेगी।

भारत सरकार_ भूटान सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। भूटान साम्राज्य के लोग मित्रता और सहयोग के हमारे घनिष्ठ और अनूठे संबंधों को आगे बढ़ाने में तत्पर हैं। भारत सरकार इससे पहले भी भूटान के दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने, इंटरनेट बैंडविड्थ बढ़ाने और उपयोगकर्ताओं के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की लागत कम करने के लिए काम कर रही है। भारत-भूटान डिजिटल साझेदारी के विस्तार के हिस्से के रूप में भारत_भूटान के तीसरे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट गेटवे की स्थापना के लिए भूटान की शाही सरकार का समर्थन कर रहा है। इस संबंध में भारत सरकार गेटवे के संचालन की लागत को कम करने के लिए रियायती दर की सुविधा प्रदान करेगी।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More