यूपी प्रदेश सरकार का सभी वर्गों को निराश व नाराज करने वाला बजट: डी.पी.यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी. यादव ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को निराश व नाराज करने वाला है। इस बजट में किसान,मजदूर,महिला,गरीब,नौजवान व बेरोजगार किसी के लिए कुछ भी नहीं है।यह एक पथ भ्रमित और दिशाहीन बजट है,जिससे उत्तर प्रदेश की जनता का कल्याण नहीं हो सकता है। गन्ना मूल्य में वृद्धि ना करके सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है।

यह बड़े दुर्भाग्य की बात है की पिछले वर्ष 2022-23 के बजट का कृषि विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,चिकित्सा विभाग,ऊर्जा विभाग,लोक निर्माण विभाग,पंचायती राज विभाग,सिंचाई विभाग,पशुपालन विभाग सहित तमाम विभागों में आवंटित बजट का 50 फीसदी धन भी खर्च नहीं हुआ है।इससे यह प्रमाणित होता है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर सिर्फ हवा-हवाई बातें करती है। सरकार उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कहीं से भी गंभीर और संवेदनशील नहीं है।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More